देश की एक साल की कमाई से भी ज्यादा है मोदी का यह महापैकेज - Patronavis

​​
कोरोना वायरस से पीड़ित अर्थव्यवस्था के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कल 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की है, वह सरकार की 1 साल की कुल राजस्व कमाई से भी ज्यादा है। इस समय साल भर में सरकार का कुल टैक्स रेवेन्यू 15 लाख करोड़ रुपये के करीब आ रहा है। इसमें नॉन टैक्स रेवेन्यू के 3.45 लाख करोड़ रुपये को भी जोड़ दिया जाए, तो भी इतने पैसे नहीं होते हैं। हालांकि चालू वित्त वर्ष के बजट में तो 20 लाख करोड़ से भी ज्यादा की राजस्व आमदनी का अनुमान लगाया गया है, लेकिन इसका पूरा होना मुश्किल दिखता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच चौथी बार राष्ट्र के नाम संबोधन में 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार इसके लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज ला रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से अगले कुछ दिनों तक चरण-दर-चरण तरीके से पैकेज का विस्तृत ब्योरा देश के सामने रखेंगी। उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ का यह आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज देश की कुल जीडीपी का करीब-करीब 10% है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में Land, Labour, Liquidity और Laws, सभी पर बल दिया गया है।'
हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है।ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है: 

वित्त मंत्री देंगी पैकेज का विस्तृत ब्योरा
उन्होंने कहा कि यह आर्थिक पैकेज भारत के उद्योग जगत के लिए है, जो भारत के आर्थिक सामर्थ्य को बुलंदी देने के लिए संकल्पित है। पीएम ने कहा, 'कल (बुधवार) से शुरू कर आने वाले कुछ दिनों तक वित्त मंत्री जी द्वारा आपको आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित आर्थिक पैकेज की विस्तार से जानकारी दी जाएगा। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बोल्ड रिफॉर्म की प्रतिबद्धता के साथ देश का आगे बढ़ना जरूरी है।'
PM ने बताए, आत्मनिर्भर भारत के ये 5 पिलर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट को एक अवसर बताते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देशवासियों से एकजुट होकर पूरा दमखम लगा देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की घोषणा करते हुए इसकी रूपरेखा भी बताई और कहा कि नया आत्मनिर्भर भारत के पांच मजबूत स्तंभ होंगे जो अर्थव्यवस्था से लेकर बुनियादी ढांचों और जन-जन की भागीदारी से लेकर स्वदेशी वस्तुओं पर गर्व करने की भावना के सहारे अडिग और अटल रहेंगे।

ये होंगे आत्मनिर्भर भारत के पांच स्तंभ
पीएम ने कहा, 'आत्मनिर्भर भारत की ये भव्य इमारत पांच पीलर्स पर खड़ी होगी। पहला पिलर इकॉनमी है, एक ऐसी इकॉनॉमी जो इन्क्रीमेंटल चेंज (वृद्धिशील परिवर्तन) नहीं बल्कि क्वांटम जंप (बड़ी उछाल) लाए। दूसरा पिलर इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा), एक ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर जो आधुनिक भारत की पहचान बने।' प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की 130 करोड़ की आबादी भी नए भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'चौथा पिलर हमारी डिमॉग्रफी। दुनिया की सबसे बड़ी डिमॉक्रसी में हमारी वायब्रेंट डिमॉग्रफी हमारी ताकत है। आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ताकत का स्रोत है।'
देश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर
PM ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु मंझोले उद्योग, हमारे एसएसएमई के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। यह आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक, किसान के लिए है, जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिनरात मेहनत करता है। यह आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।


Post a Comment

0 Comments