लव गुरु का अश्लील ब्लॉग

" जीवन में संतुष्टी चाहिए तो मेरी शरण में आईये मेरे ब्लाग पर कुछ टाईम स्पेंड कीजिए। आपकी जिंदगी में नए रंग भर जाएंगे। संतुष्टि के कई नुस्खे हैं मेरे पास। नेचुरल और हायर लिविंग के फंडे मैं ही आपको सिखा सकता हूं.... "
जी हाँ खबर आई है आगरा से....आप खुद पढ़ लिजिए.....
आगरा। पिछले पंद्रह दिन से जिला जेल में निरुद्व लव गुरु दीपक कश्यप ने अपना अश्लील ब्लॉग भी बना रखा था। इसके जरिए वो दुनिया भर के लोगों के सवालों का जवाब दे रहा था। जीवन में संतुष्टि के नाम पर वो लोगों को अपने झांसे में लेता था। लव गुरु क पूरे खेल का खुलासा कोर्ट में चल रहे मुकदमें के दौरान हुआ है। व्यूअंडरस्टेंडिग के नाम से बना रखे अपने ब्लॉग में दीपक कश्यप जीवन को नए अंदाज में जीने की कथित कला सिखाता था। उसके ब्लॉग में कई तरह के अश्लील संवाद मौजूद हैं। किसी ने अपने रिश्तों को सुधारने के बारे में लव गुरु से पूछा है, तो कई सवाल संतुष्टि और बुरी आदतों से छुटकारे के बारे में पूछे गए हैं। लव गुरु ने उनके जवाब भी उसी अंदाज में दिए हैं। ब्लॉग में लव गुरु ने दावा किया है कि वो नेचुरल विधियों से शरीर का शुद्विकरण भी करता है। सेक्स संबंधी सवालों की भरमार है। किसी सेक्स संबंधी बीमारियों के बारे में सवाल पूछे हैं, तो किसी ने अंतरंगता के बारे में इसी ब्लॉग के जरिए लव गुरु का मार्गदर्शन पाया है। ब्लॉग पर सवाल पूछने वाले अधिकांश लोग नई उम्र के युवक युवतियां हैं। कोर्ट को बताया गया कि इसी तरह की रुहानी बातें करके और सेक्स और सेक्स की बातों के जरिए ही लोग उसकी बातों में फंसते थे। कोर्ट में उसके ब्लॉग के सवाल जवाब की प्रतियां भी पेश की गई हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने तय कि लव गुरु को जमानत नहीं दी जा सकती। बता दें कि नेहरु नगर में हीलिंग केंद्र चलाने वाले दीपक कश्यप को पुलिस ने एक मुकदमें के आधार पर तीन जून को गिरफतार किया था।
अब आप ही बताये... ब्लॉग ऐसी चीजों के लिये थोड़े ही हैं..................